वसीयाबाद टाइगर, प्रयाग पेंट और कुम्बियाना वारियर्स सेमीफाइनल में

प्रयागराज, 22 मार्च । वसीयाबाद टाइगर, प्रयाग पेंट और कुम्बियाना वारियर्स ने रसूलपुर प्रीमियर लीग (आरपीएल) के लिए खेली जा रही 14वीं हाजी एखलाक खान एवं हाजी बदरूद्दीन खान स्मृति टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर रविवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले मैच में वसीयाबाद टाइगर ने हम्द डेरी तुलसीपुर को दस रन से हराया। वसीयाबाद टाइगर ने 10 ओवर में 7 विकेट पर 120 रन बनाए। जवाब में हम्द डेरी तुलसीपुर की टीम 10 ओवर में 6 विकेट पर 110 रन पर सिमट गई। सूर्यांश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मैच में प्रयाग पेंट रसूलपुर ने द क्रिस्टल गार्डन बगिया को दस विकेट से हराया। द क्रिस्टल गार्डन बगिया ने 10 ओवर में 8 विकेट पर 100 रन बनाए। जवाब में प्रयाग पेंट ने 6.2 ओवर में बिना विकेट के 102 रन बना लिए। कुलदीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

तीसरे मैच में कुम्बियाना वारियर्स ने 10 ओवर में दो विकेट पर 104 रन बनाए। जवाब में दिलदार स्ट्राइकर ने 9.3 ओवर में दो विकेट पर 108 रन बना लिए। साहिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ क्रिकेटर ताज मुस्तफा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फीता काटकर किया। इस मौके पर कुतुबुद्दीन खान, रॉकी खान, एहतेशाम, डॉ. जुबेर अहमद, गामा खान, मोहम्मद अकरम खान, हफीज खान, इनायत रसूल, असलम खान आदि मौजूद रहे।