जगदलपुर, 12 अप्रैल । बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर-ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद व ग्रामीण अध्यक्ष चंपा ठाकुर के नेतृत्व में बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर-ग्रामीण की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा आज रविवार काे बीते दिन दुर्ग में हुए 5 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध, लचर कानून व्यवस्था एवं आंगनबाड़ी महिलाओं की साड़ियों में हुए भारी भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े व गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया । इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसजन सहित बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर ग्रामीण के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।