पर लगभग एक लाख 29 हजार रुपये मार्केट फीस व जुर्माना लगाया गया।
रेड का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज
सुनैना ने किया। उन्हाेंने बताया कि टीम ने बुधवार को आदमपुर में स्थित अभिषेक एग्रो इंडस्ट्रीज के गोदाम पर
निरीक्षण किया, जहां सरसों का बड़ा भंडारण पाया गया। फर्म मालिक सरसों की खरीद से जुड़े
वैध दस्तावेज या मार्केट फीस रसीद प्रस्तुत नहीं कर सका। टीम ने एच रजिस्टर व मार्केट
कमेटी के रिकॉर्ड के साथ स्टॉक का मिलान किया। उक्त फर्म के खिलाफ मार्केट कमेटी की
निर्धारित प्रक्रिया का उल्लंघन करने और बिना दस्तावेजों के अवैध रूप से 1025 क्विंटल
सरसों का स्टॉक करने पर लगभग 78 हजार 798 रुपये मार्केट कमेटी फीस व जुर्माना लगाया
गया।
टीम ने आदमपुर में राजेन्द्र कुमार शुभम कुमार
फर्म के गोदाम पर निरीक्षण किया, जहां ग्वार का भंडारण पाया गया तथा फर्म मालिक ग्वार
की खरीद से जुड़े वैध दस्तावेज या मार्केट फीस रसीद प्रस्तुत नहीं कर सका। टीम ने स्टॉक
रजिस्टर व मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड के साथ स्टॉक का मिलान किया गया। उक्त फर्म के
खिलाफ मार्केट कमेटी की निर्धारित प्रक्रिया का उल्लंघन करने और बिना दस्तावेजों के
अवैध रूप से 515 क्विंटल ग्वार का स्टॉक करने पर लगभग 28 हजार 789 रुपये मार्केट कमेटी
फीस व जुर्माना लगाया गया तथा मार्केट कमेटी द्वारा नोटिस जारी किया गया है।
टीम ने आदमपुर में घनश्याम दास दिनेश कुमार फर्म
के गोदाम का निरीक्षण किया, जहां ग्वार का भंडारण पाया गया तथा एक गोदाम अवैध पाया
गया। फर्म मालिक ग्वार की खरीद से जुड़े वैध दस्तावेज या मार्केट फीस रसीद प्रस्तुत
नहीं कर सका। टीम ने स्टॉक रजिस्टर व मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड के साथ स्टॉक का मिलान
किया। उक्त फर्म के खिलाफ मार्केट कमेटी की निर्धारित प्रक्रिया का उल्लंघन करने और
बिना दस्तावेजों के अवैध रूप से 318 क्विंटल ग्वार का स्टॉक करने पर लगभग 21 हजार
465 रुपये मार्केट कमेटी फीस व जुर्माना लगाया गया तथा मार्केट कमेटी द्वारा अवैध गोदाम
बनाने पर नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान ऊपरोक्त तीन फर्मों पर कुल
1025 क्विंटल सरसों व 833 क्विंटल ग्वार का अवैध स्टॉक मिलने पर लगभग एक लाख 29 हजार
रुपये मार्केट फीस व जुर्माना लगाया गया।