हेमा मालिनी से मिले उत्तराखंड मुख्यमंत्री, दिए ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के उत्पाद

देहरादून, 27 अप्रैल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में प्रसिद्ध अभिनेत्री व मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के अम्ब्रेला ब्रांड हाउस ऑफ़ हिमालयाज़ के उत्पाद भेंट किए।