सोनीपत में शाम सात बजे तक 47. 4 प्रतिशत मतदान

तक पड़े एक लाख 17 हजार 708 वोट अब तक करीब 39.8 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।

नगर

निगम राई वार्ड नंबर-8 में कुल 4384 वोट पड़े

सोनीपत

नगर निगम चुनाव के तहत राई वार्ड नंबर-8 में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है कुल जिसमें 4384

मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। क्षेत्रवार मतदान का आंकड़ा इस प्रकार रहा राई:

2273 वोट, लिवान: 916 वोट, जाट जोशी: 645 वोट, स्पोर्ट्स स्कूल: 85 वोट, ट्यूलिप:

465 वोट, कुल मतदान: 4384 वोट का हुआ। राई

क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया, जबकि स्पोर्ट्स स्कूल बूथ पर सबसे कम वोट

पड़े। अब सभी प्रत्याशियों की नजर 13 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी हुई है।

मेयर

पद के उम्मीदवार राजीव जैन अपनी पत्नी कविता जैन और बेटे के साथ मतदान केंद्र पहुंचे

और मतदान किया। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करने की अपील

की। वही कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार अपने परिवार सहित वार्ड चार स्थित

डीएवी पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र पहुंचे। इनके साथ सुरेंद्र छिक्कारा ने बताया कि मतददाताओं

का रुझाान अच्छा देखने को मिल रहा है। यहां उन्होंने कांग्रेस के मेयर उम्मीदवार कमल

दीवान और पार्षद उम्मीदवार पायल मलिक के पक्ष में मतदान किया। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं

के लिए पेयजल, छाया और बैठने की व्यवस्था की गई थी।

प्रशासन

ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित

करने के लिए आवश्यक इंतजाम किए। अधिकारियों के अनुसार कहीं से भी किसी अप्रिय घटना

की सूचना नहीं मिली है। जिस गति से चुनाव का प्रचार किया गया था उस दृष्टि से मतदान

प्रतिशत कम ही हुआ है।