फिरोजाबाद ने मुख्यंमत्री आवास योजना ग्रामीण में प्रदेश में पाया प्रथम स्थान

फिरोजाबाद, 10 जून । उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के नवागत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के कुशल मार्गदर्शन और दृढ़ नेतृत्व में जिले ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की जारी राज्य स्तरीय संचयी रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फिरोजाबाद ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

फिरोजाबाद जनपद को कुल 1260 आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके सापेेक्ष जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 1260 आवास स्वीकृत किए, इनमें से 1253 आवास पूरी तरह से निर्मित किए जा चुके हैं, जो कुल लक्ष्य का 99.44 प्रतिशत है।

यह प्रदर्शन साफ दर्शाता है कि यदि प्रशासनिक अधिकारियों के अन्दर गरीबों के लिए सच्ची संवदेनशीलता हो और मन में यह चाहत हो कि हमें अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, तो इस तरह की अभूतपूर्व और गौरवशाली उपलब्धि निश्चित रूप से देखने को मिलती है।

जनपद की इस गौरवमयी सफलता पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि एक गरीब के लिए उसका अपना पक्का घर सिर्फ ईंट-गारें की दीवारे नही होता, बल्कि उसके जीवन के सबसे बडी सुरक्षा, सम्मान और खुशियों का आधार होता है। हमारा प्रयास केवल कागजी आकंडों कों छूना नही था, बल्कि मुख्यमंत्री के उस विजन को धरातल पर उतारना था, जिससे समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति के जीवन में प्रकाश आ सके। मुझे गर्व है कि मेरी पूरी टीम ने पूरी संवेदनशीलता और सेवा भाव के साथ काम किया, जिसके फलस्वरूप आज 1253 गरीब परिवारों को उनकी अपनी छत नसीब हुई है।

इस बड़ी सफलता का श्रेय मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के सघन निरीक्षण, पी.डी.डी.आर.डी.ए. सुभाष चंद्र त्रिपाठी की कर्मठता तथा जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एंवं फिल्ड स्टाफ की दिन-रात की कडी मेहनत को जाता है। प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल और समयबद्ध समीक्षा के कारण ही आज फिरोजाबाद प्रदेश के जनपदों को पछाड़ कर शीर्ष पर पहुंचने में कामयाब रहा है।

ब्लॉक वार प्रगति रिपोर्ट की बात करें तो अरांव ब्लॉक को 137 का लक्ष्य मिला था, एका ब्लॉक को में 158, जसराना को 116, शिकोहाबाद को 167 और टूण्डला को 108 आवासों का लक्ष्य मिला था, जहां पर शत प्रतिशत आवास पूर्ण हो चुके है, जबकि नारखी को 232 आवासों का लक्ष्य मिला था, जहां पर 230 आवास पूर्ण हो चुके है, मदनपुर को 149 का लक्ष्य मिला था जहां पर 147 आवास पूर्ण हो चुके है, इसी तरह खैरगढ का 31 आवासों का लक्ष्य मिला था, जहां पर 30 आवास पूर्ण हो चुके है, जबकि फिरोजाबाद को 162 आवासों का लक्ष्य मिला था, जिसमें 160 आवास पूर्ण हो चुके है।

जिलाधिकारी ने कहा कि शेष आवासों को भी शीघ्र पूर्ण किया जाए, जिससे गरीबों को उनका आश्रय मिल सके।

————-