जयपुर, 03 जुलाई । जयपुर। जेडीए द्वारा लगातार सड़क सीमाओं में आ रहे अतिक्रमणों ध्वस्त किया जा रहा है। जेडीए के प्रवर्तन दस्ते द्वारा ग्राम वाटिका मे 200 फिट सेक्टर रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। ग्राम काठ कालवाड अचरोल में करीब 02 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा ने बताया कि जोन-14 में स्थित ग्राम वाटिका पटवार हल्का वाटिका के खसरा नंबर 2493, 2510, 2511, 2513, 7137/2509 मास्टर प्लान में प्रस्तावित 200 फिट सेक्टर रोड सीमा पर अतिक्रमण कर बनाई गई चारदीवारी सहित अन्य अवैध निर्माणों को हटाया गया। जोन-13 स्थित ग्राम काठ कालवाड़ अचरोल खसरा नंबर 2/1097 में करीब 02 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि पर तारबंदी कर बाउण्ड्रीवाल, मिटटी की डोल बनाकर किए गए अतिक्रमण को हटाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त अतिक्रमण मुक्त सरकारी भूमि की अनुमानित कीमत 02 करोड़ रुपए है।