फिरोजाबाद, 14 फरवरी (हि.स.)। थाना अराव क्षेत्र अन्तर्गत बुधवार को एक वृद्ध की ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई है।
थाना अराव क्षेत्र के गांव भारोल निवासी ओमप्रकाश (70) पुत्र विद्याराम बुधवार को अपने खेत से घर आ रहे थे। बताया गया कि तभी वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर को उन्होंने रुकवा लिया और उसमें सवार हो गये। ट्रैक्टर कुछ दूरी पर पहुंचा ही था तभी ओमप्रकाश ट्रैक्टर से गिर गये और वह उसके पहिया के नीचे आकर दब गये। जिसके फलस्वरुप उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसा देख लोगो की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर परिजन भी पहुंच गये। उनमें कोहराम मच गया। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी प्राप्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।