वाराणसी, 13 जुलाई (हि. स.)। जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में पिंडरा बाजार रोड पर तेज गति से आ रही पिकअप वाहन की बोलोरो वाहन से टक्कर हो गई।
पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर से पास से ही गुजर रहे फर्नीचर कारीगर जयप्रकाश विश्वकर्मा को धक्का लग गया और वह कुछ दूर जा कर गिरे। जयप्रकाश के चोट लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
सोमवार की भोर में हुई दुर्घटना में जयप्रकाश की मौत होने के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव को रखकर जाम लगा दिया। लोगो ने वाहन मालिक और चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
पिंडरा बाजार रोड पर जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम (पिंडरा) प्रतिभा मिश्रा मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों से बातचीत किया। एसडीएम के कार्रवाई कराए जाने के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम को समाप्त किया।
एसडीएम पिंडरा ने लोगों को समझा कर जाम समाप्त कराया है। पिंडरा बाजार रोड पर आवागमन सुचारू रूप से चालू हो गया है। घटना के संबंध में फूलपुर थाना पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
————–