फिरोजाबाद, 23 जुलाई । उत्तर प्रदेश के फिराेजाबाद जनपद में थाना पचोखरा पुलिस टीम ने बुधवार देर रात चोरी की घटना कारित करने वाले एक अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव कोटकी निवासी मुकेश कुमार बघेल पुत्र स्व. बीरी सिंह ने 22 जुलाई को थाने पर शिकायत दी कि उनकी दुकान पचोखरा में स्थित जय अम्बे ट्रेडर्स में से किसी अज्ञात चोरों द्वारा दीवार तोडकर दुकान में रखे आठ लीड होल्डर (कॉपर) एवं 10 हजर रुपओ नकद चोरी हो गये हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि पचोखरा थानाध्यक्ष सुरेंद्र भाटी पुलिस टीम के साथ बुधवार देर रात क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त चोरी के माल को पचोखरा श्रीनगर पैठ रोड पर बेचने की फिराक में जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान मे मारने की नियत से फायर किया। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर मे गोली लग गयी। बदमाश घायल हो गया। उसकी पहचान अंग्रेज उर्फ शिवम पुत्र ओमबाबू निवासी कस्बा व थाना पचोखरा जनपद फिरोजाबाद के रुप में हुई है। घायल अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर , 01 खोका व 03 जिंदा कारतूस व तांबे के तार के बंडल के साथ चार हजार रुपये बरामद हुए है। सीओ ने बताया कि घायल अभियुक्त अंग्रेज उर्फ शिवम को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।