खूंटी, 02 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी के तोरपा तपकारा मंडल में रविवार को मंडल अध्यक्ष सुबोध गुप्ता की अध्यक्षता में प्रवासी कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, शक्ति केंद्र समितियों के गठन और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व विधायक कोचे मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में बताया गया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक शक्ति केंद्र में संयोजक, सह-संयोजक सहित पांच सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा। इस कार्य को हर हाल में 16 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही प्रत्येक माह की सात तारीख तक शक्ति केंद्रों की नियमित बैठक आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया।
जिला अध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर शक्ति केंद्र समितियों का गठन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में प्रवासी कार्यकर्ता चंद्रशेखर गुप्ता, तपकारा-बेहरा मंडल प्रभारी उर्मिला देवी और तोरपा के कैलाश राम की संगठनात्मक सक्रियता पर भी चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन जितना मजबूत होगा, पार्टी उतनी ही सशक्त होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाने, नए लोगों को संगठन से जोड़ने और पार्टी की नीतियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर भी विस्तार से मंथन किया गया। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने निर्धारित समयसीमा के भीतर शक्ति केंद्र समितियों का गठन पूरा करने का संकल्प लिया।
इस दौरान प्रवासी प्रभारी चंद्रशेखर गुप्ता, तपकारा प्रभारी कृपा सिंधु बेहरा, संतोष त्रिपाठी, उर्मिला देवी तथा तपकारा मंडल अध्यक्ष मुस्कु स्वांसी ने भी संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार रखे।
पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने बताया कि 11 से 14 अगस्त तक पूरे जिले में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 4 अगस्त से संत शिरोमणि रविदास की अस्थि कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो जिला मुख्यालय से शुरू होकर सभी प्रखंडों और गांवों तक पहुंचेगी।
बैठक में सुबोध जायसवाल, रंजीत वर्मा, गंदौरी गुड़िया सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
————