हिसार : फ्री यात्रा सुविधा शुरू होते ही बस अड्डे पर उमड़ी भीड़

बनी तो दोपहर बाद तक धीरे-धीरे सामान्य हो पाई।

हरियाणा सरकार के निर्देशों पर परिवहन विभाग ने महिलाओं व 15 साल तक के बच्चों

के लिए फ्री यात्रा की घोषणा कर रखी है। इसके तहत महिलाएं गुरुवार 12 बजे से शुक्रवार

रात्रि 12 बजे तक इस निशुल्क यात्रा का लाभ उठा सकती है। घोषणा के अनुसार गुरुवार को

12 बजने से पहले महिलाएं बस अड्डे पर आना शुरू हो गई।

डिपो के यातायात प्रबंधक प्रीतम

कुमार, कर्मशाला प्रबंधक राजबीर गौतम व संस्थान प्रबंधक रघुबीर जेवरा अन्य कर्मचारियों

के साथ व्यवस्था बनाने में जुट गए। उन्होंने चालकों व परिचालकों को महिलाओं व बच्चों

को गंतव्य तक पहुंचाने के आवश्यक निर्देश दिए। लगभग दो घंटे बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य

होने लगी।

कई रूटों पर साफ दिखाई दिया दबाव

रक्षाबंधन पर बस अड्डे पर महिलाओं व अन्य यात्रियों की भीड़ बढ़ने के चलते

कई रूटों पर बसों के संचालन को लेकर दबाव साफ दिखाई दिया। रक्षाबंधन के मद्देनजर रोडवेज

के सामने सबसे बड़ी दिक्कत मैनपावर की रही। दमकल कर्मचारियों की हड़ताल के चलते हिसार

डिपो के 41 अनुभवी चालकों को फायर ब्रिगेड की गाड़ियां चलाने के लिए भेजा गया है। इससे

डिपो के नियमित बस संचालन पर असर पड़ा। ऐसे में त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती

संख्या के मुकाबले उपलब्ध बसों और चालकों का प्रबंधन अधिकारियों के लिए चुनौती बना

रहा। हालांकि रोडवेज महाप्रबंधक ने कुछ चालकों को फायर ब्रिगेड से बुलाने के आदेश जारी

किए लेकिन जितने चालक बुलाए गए, उनके बदले में उतने ही चालक वापिस भेज दिए गए।

अतिरिक्त बसों का इंतजाम करके भेजी सवारियां : टीएम

रोडवेज अधिकारियों ने दावा किया कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न

हो, इसके पूरे प्रयास किए गए हैं। यातायात प्रबंधक प्रीतम कुमार के अनुसार हिसार डिपो,

हांसी सब डिपो और लीज की बसों को मिलाकर 250 से अधिक बसें विभिन्न रूटों पर संचालित

की जा रही है। इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है और चालकों-परिचालकों को आवश्यक

निर्देश दिए गए हैं। टीएम के अनुसार पहले दिन अतिरिक्त बसों का इंतजाम करके सवारियों

को गंतव्य तक भेजा गया। रक्षाबंधन पर निशुल्क यात्रा की सुविधा के चलते गुरुवार दोपहर से शुरू हुई

यात्रा शुक्रवार देर रात्रि जारी रहेगी। निशुल्क यात्रा का केवल एक दिन बाकी रहने के

चलते बस अड्डे पर शुक्रवार को महिलाओें व अन्य सवारियों के ज्यादा दबाव की आंशका है।

इसके चलते रोडवेज अधिकारी अतिरिक्त बसों की तैयारी में लगे हैं।