50.400 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते तीन आरोपित गिरफ्तार

कोंड़ागांव, 28 अगस्त । जिले की सिटी काेतवाली पुलिस ने आज शुक्रवार काे मोटरसाइकिल से अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन कर रहे तीन आरोपितों जा सोनी उर्फ रूपेश सोनी (24), संजय सिंह (39) एवं मनवीर कोर्राम (25) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 280 नग पौवा, कुल 50.400 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 42 हजार रुपये बताई गई है। शराब के साथ एक मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल सहित कुल 1.32 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी- 27 -एस- 1740 से दो व्यक्ति बड़े कनेरा रोड बायपास के आगे शिव मंदिर के पास अवैध शराब लेकर बिक्री के लिए पहुंचने वाले हैं। सूचना पर थाना कोण्डागांव एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मौके पर नाकाबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी के दौरान बीच वाली सीट पर रखी प्लास्टिक बोरी से 280 नग पौवा बरामद हुए। पूछताछ में शराब को बाहर से लाकर बिक्री के लिए डंप करने में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आई है। मामले में राजा सोनी उर्फ रूपेश सोनी (24), संजय सिंह (39) और मनवीर कोर्राम (25) को गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 266/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी रूपेश कुमार के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय सहित थाना पुलिस एवं साइबर सेल की टीम का योगदान रहा।