और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य
सतीश सिंगला ने किया। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी
के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि
व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और अनुशासन के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने छात्राओं
से खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
प्रतियोगिताओं के दौरान महाविद्यालय परिसर में
उत्साह का माहौल रहा। रस्साकशी, नींबू रेस, 100 मीटर दौड़, सैक दौड़, बैडमिंटन और शतरंज
सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं
के दौरान दर्शक छात्राओं ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
नींबू रेस में बीए प्रथम वर्ष की सारिका ने पहला,
बीए तृतीय वर्ष की प्रमिला ने दूसरा और प्रियंका ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर
दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष की कोमल प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की सरीना द्वितीय और बीए
तृतीय वर्ष की निशू तृतीय स्थान पर रहीं। सैक दौड़ में दीपिका ने पहला, कोमल ने दूसरा
और निशू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष
की स्वाति और निशा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बीए तृतीय वर्ष की साक्षी
और पूजा की टीम दूसरे स्थान पर रही। अन्य प्रतियोगिताओं में भी छात्राओं ने उत्साह
के साथ भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र विभाग के सहायक
प्राध्यापक हेमंत ने किया। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक
महेंद्र, राकेश कुमार, रोहित, निशा, अदिति, कीर्ति वर्मा, रमेश सहित अन्य स्टाफ सदस्यों
ने सहयोग दिया। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य सतीश सिंगला ने विजेता छात्राओं को
बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और खेलों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए
प्रोत्साहित किया।