जींद, 05 सितंबर । गांव मनोहरपुर में शनिवार को एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में इत्तफाकिया कारवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को साैंप दिया है और बिसरे को जांच के लिए लैबोरटरी भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव मनोहरपुर निवासी दीपक की 25 वर्षीय पत्नी पूजा को शनिवार को गंभीर हालात में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस तथा मृतका का मायका पक्ष मौके पर पहुंच गया और हालातों का जायजा लिया। मृतका के पिता प्यारा ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की शादी लगभग छह साल पहले दीपक के साथ हुई थी। दो बच्चों को भी जन्म दिया। सुबह उन्हें अचानक पूजा की मौत की सूचना मिली।
पूजा को कोई दिक्कत भी नही थी। यह उनकी समझ से परे है कि पूजा की मौत कैसे हुई। सदर थाना पुलिस ने मृतका के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि फिलहाल इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के बिसरे को जांच के लिए लैबारेटरी भेजा गया है। उसके बाद आगामी कारवाई अमल मे लाई जाएगी।