तोरपा रोड खूंटी टोली में दुर्गा पूजा समिति का गठन,रितेश कश्यप बने अध्यक्ष

खूंटी, 04 अक्टूबर । आगामी दुर्गा पूजा को लेकर तोरपा रोड स्थित खूंटी टोली में पूजा समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में पूजा को श्रद्धा, उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

रितेश कुमार कश्यप को अध्यक्ष, मनोज गोप और सौरान मांझी को उपाध्यक्ष, अभीश कुमार मांझी को सचिव तथा कमलेश महतो और प्रकाश अधिकारी को सह सचिव बनाया गया। वहीं बसंत महतो और संतोष कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

समिति में सुरेंद्र सिंह, अनिल कच्छप, सोमरा लोहार, रमेश मांझी, गौतम कुंडू, बसंत राम, बहाल सिंह और लालकमल लोहार सहित कई लोगों को संरक्षक बनाया गया है।

समिति के कमलेश महतो ने बताया कि खूंटी टोली में दुर्गा पूजा का आयोजन वर्ष 1985 से होता आ रहा है। पूजा की शुरुआत स्व. शालिग्राम सिंह, स्व. महेंद्र मांझी, स्व. लाल जगरनाथ शाहदेव, स्व. चंद्रा साव और स्व. अमर दास अधिकारी सहित अन्य लोगों के प्रयास से हुई थी। तब से यहां लगातार पूजा का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष पूजा के दौरान विशेष स्वचालित झांकी प्रस्तुत की जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगी।———–