राजगढ़, 04 अक्टूबर । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना पुलिस ने नाबालिग बालिकाओं के अपहरण और उनके साथ दुष्कर्म करने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपितों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
थाना प्रभारी कमलसिंह गहलोत ने रविवार को बताया कि 5 सितंबर को नाबालिग बालिकाओं की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 137(2), 87, 75(1), 127(2) बीएनएस, 7/8 पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपित देवीलाल (22) पुत्र मांगीलाल षर्मा निवासी बोरदाखुर्द कुरावर और निखिल (22)पुत्र रामनिवास तिवारी निवासी कुरावर को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपित देवकीनंदन के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी क्रमांक एमपी 39 जेडएफ 2368 जब्त की। पूछताछ के बाद आरोपितों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
