सड़क हादसे में एक की मौत, आठ घायल

जिले के धनवार इलाके में खोरीमहुआ-धनवार मुख्य मार्ग पर बिशनपुर के पास एक ब्रेजा कार और ऑटो के भीषण टक्कर में एक किशोर की मौत हो गई । जबकि आठ अन्य घायल हो गाये । मृतक की पहचान प्रिस कुमार ( 15 ) बांदी धनवार के रूप में हुई । सोमवार की देर रात घटना की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बिशनपुर के पास एक बेकाबू कार ने ऑटो सहित कुछ वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया । घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए। आक्रोशित लोगों ने एक साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने वाले कार में आग लगा दी।

घटना की सूचना मिलने पर घनवार थाना प्रभारी व्रजेश कुमार, एसडीपीओ अमेन्द्र कुमार मौके पर पहुंच कर सबसे पहले घायलों को स्थानीय स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया। जहा सभी खतरे से बाहर बताए गये है। गुस्साए लोगो ने सरकारी डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घर के बाहर ताला लगा दिया, जिसे पुलिस के हस्तक्षेप के बाद खोला गया । ग्रामीणो का आरोप है कि ब्रेजा कार का चालक नशे मे था, जिस कारण हादसा हुआ ।

पुलिस ने आक्रोशित लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद शांत कराया गया । दूसरी तरफ घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच मे जुटी है। इस बीच मंगलवार को मुआवजा और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया । अधिकारियों के आश्वासन पर घंटों बाद सड़क जाम हटा।

धनवार थाना प्रभारी ने बताया कि एक दुर्घटना हुई है। हादसे में एक की मौत हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है और बाकी स्थिति नियंत्रण में है।