मनोज सागर और रोहित चौहान की रंगारंग प्रस्तुति पर थिरके चंबा के लोग

नई टिहरी, 28 नवंबर । चंबा महोत्सव एवं पर्यटन विकास मेले की तृतीय सांस्कृतिक संध्या में गायक मनोज सागर और रोहित चौहान ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। जौनसारी, गढ़वाली गीतों एवं हरुल नाटी की जुगलबंदी पर दर्शक जमकर थिरके।

शुक्रवार शाम को चंबा पालिका क्षेत्र के बादशाहीथौल बंगाचली मैदान में आयोजित चंबा महोत्सव एवं पर्यटन विकास मेले की तृतीय सांस्कृतिक संध्या का पूर्व विधायक धन सिंह नेगी, चम्बा नगरपालिका अध्यक्ष शोभनी धनोला और मेलाध्यक्ष दुग्ध संघ के प्रशासक सुशील रावत ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेलों और थौलो के संस्कृतिक मंच क्षेत्रीय प्रतिभाओ को निखारने के साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।इसके बाद उन्होंने मंच पर लोक गायक मनोज सागर एवं रोहित चौहान का स्वागत कर शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। लोक गायक मनोज सागर ने झुमका तेरा कानों का, घोटा से मानिए, नाटी दा चस्का बुरा’, और रोहित चौहान ने धन सिंह की गाड़ी, छोरी चन्द्रा आदि गीतों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। इस मौके पर समिति के संरक्षक परवीन रावत, सचिव पवनेश कुमार, धीरज रावत, वीरेंद्र सेमवाल, ललित सुयाल, विक्रम राणा, बलवीर नेगी, धर्म सिंह रावत, गौरव फाेंदणी, शक्ति जोशी, अरविंद मखलोगा, दीपक गुनसोला, धनवीर पुरषोडा, राकेश बहुगुणा, संजय रावत, अनिल बिजल्वाण, राहुल बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।