राजगढ़ः फ्लाई ओवर ब्रिज पर परचून से भरा ट्रक पलटा
राजगढ़, 27 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह भोपाल बाइपास चैराहा स्थित फ्लाई ओवरब्रिज पर परचून से भरा ट्रक पलट गया, हादसे में ट्रक स्टाफ पूरी तरह से सुरक्षित है, जबकि ट्रक में भरा सामान हाइवे पर बिखर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सामान को सुरक्षित किया और मामले में जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार भोपाल बाइपास चैराहा स्थित फ्लाई ओवरब्रिज पर गुना से भोपाल तरफ जा रहा परचून से भरा ट्रक क्रमांक आजे 11 जी 606 अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रक में भरे दवाई के पैकेट, परचून का सामान ब्रिज सहित हाइवे पर बिखर गया। हादसे में ट्रक चालक व क्लीनर पूरी तरह से सुरक्षित है।बताया गया है कि ट्रक चालक को भोपाल जाना था लेकिन गलती से इंदौर तरफ जा रहे फ्लाई ओवरब्रिज पर चढ़ गया। दुर्घटना को देखते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची ने हाइवे पर बिखरे सामान को सुरक्षित किया और मामले में जांच शुरु की।
—————