आईजी ने चेकपोस्ट का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

आईजी ने चेकपोस्ट का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

रांची, 19 अक्टूबर( हि.स.)। झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में शनिवार को रांची जोनल आईजी अखिलेश झा ने अंतरराज्जीय चेकनाका का निरीक्षण किया।

इस दौरान चेकनाका में तैनात मजिस्ट्रेट, पदाधिकारी और जवानों को सख्ती से वाहनों की जांच करने का आदेश दिया है। वहीं, किसी भी संदिग्ध वाहन को अविलम्ब हिरासत में लेते हुए पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना देने का आदेश दिया है।

—————