पीएलवी को दी गई नालसा स्कीम के तहत जारी योजनाओं की जानकारी
खूंटी, 19 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में डालसा सभागार भवन में शनिवार को सीडबल्यूसी, जेजेबी, लीगल एड क्लनिक और पुराने और नवनियुक्त पीएलवी के साथ नालसा स्कीम के तहत शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायीक दंडाधिकारी सह प्रभारी डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने सभी पीएलवी को 10 नालसा स्कीम के तहत चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी, ताकि जरूरतमंद लोगों को त्वरित न्याय और योजनाओं का लाभ मिल सके तथा उन्हें कठिनाइयों का सामना करना ना पड़े। सभागार भवन में उपस्थित पीएलवी के बीच प्रभारी डालसा सचिव द्वारा नालसा कॉल 15100 टोल फ्री नंबर के बोर्ड का वितरण किया गया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों को कानूनी लाभ लेने में अधिक से अधिक मदद मिल सके। कार्यक्रम में एलएडीसी डिप्टी चीफ नम्रता कुमारी, मेडिएटर शशि कला कुमारी और पीएलवी उपस्थित थे। यह जानकारी प्रभारी डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने दी।
—————