अनूपपुर : 70 किलोमीटर मैकल पर्वत राज परिक्रमा अमरकंटक में सम्पन्न
अनूपपुर, 21 नवंबर (हि.स.)। पवित्र नगरी अमरकंटक के मैकल पर्वत राज का परिक्रमा कर धर्म का आनंद हजारों श्रद्धालुओं ने उठाया,पूजा, आरती संध्या के साथ विशाल भंडारे का आयोजन के साथ गुरूवार को मैकल परिक्रमा सम्पन्न हो गई। जिले के अमरकंटक के मां नर्मदा मैकल परिक्रमा समिति भारतवर्ष ,गणेश धुना आश्रम के तत्वावधान में पर्वत राज मैकल अमरकंटक की लगभग 70 किलोमीटर लंबी पैदल परिक्रमा का आयोजन कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को गणेश धुना अमरकंटक से प्रारंभ किया गया। जो छः दिन की पैदल यात्रा का समापन 21 नवंबर गुरुवार को गणेश धुना अमरकंटक में सम्पन्न हुआ। भाजपा नेता हनुमान गर्ग ने बताया कि मां नर्मदा मैकल पर्वत राज परिक्रमा के तैयारी विगत कई दिवस से चल रही थी। 15 नवंबर से ऐतिहासिक पर्वत राज मैकल की परिक्रमा की शुरुआत माँ नर्मदा के आशिर्वाद और श्री माँ नर्मदा सीताराम महाराज के नेतृत्व और संत श्री भगवान दास जी महाराज के अगुवाई में प्रारंभ किया गया था
माई की बगिया से शुरू हुई थी यात्रा
15 नवम्बर शुक्रवार कार्तिक पूर्णिमा को सुबह माई की बगिया अमरकंटक स्थित गणेश धूंना से बाल भोग के साथ होगी तथा उपरोक्त दिवस रात्रि विश्राम भजन संकीर्तन मां नर्मदा के तटवर्ती घाट स्थित ग्राम जगतपुर कंरजिया में हुआ। 16 नवंबर को यह यात्रा प्रारंभ होकर जोगी कुंड नर्मदा घाट करंजिया में विश्राम कर 17 नवंबर को यहां से यात्रा प्रारंभ होकर जलेश्वर महादेव तीर्थ में विश्राम भोजन एवं संकीर्तन किया जलेश्वर महादेव तीर्थ से 18 नवंबर को बालभोग के साथ परिक्रमा पुनः प्रारंभ हुई तथा रात्रि विश्राम एवं भोजन पकरिया में हुआ।
19 नवंबर को ग्राम पकरिया से यात्रा माई के मंडप तक चली तथा माई के मंडप से 20 नवंबर को यात्रा प्रारंभ होकर ग्राम आमाडोब मैं रात्रि विश्राम की ग्राम आमाडोब से 21 नवंबर की सुबह यात्रा प्रारंभ होकर गणेश धूना अमरकंटक माई की बगिया में परिक्रमा का समापन हुआ तथा यहां पर कन्या पूजन कन्या भोजन, हवन पूजन भंडारा आयोजित किया गया। अमरकंटक पर्वत परिक्रमा यात्रा के संयोजक महंत भगवान दास जी रहे। वरिष्ठ समाजसेवी हनुमान गर्ग ने मैकल पर्वत राज परिक्रमा में सम्मिलित सभी परिक्रमावासी श्रद्धालुओं एवं आमजनों के प्रति आभार व्यक्त किया है।