सिसई से जिगा , गुमला से भूषण  व बिशुनपुर से चमरा लिंडा काे मिली जीत

सिसई से जिगा , गुमला से भूषण  व

बिशुनपुर से चमरा लिंडा काे मिली जीत

गुमला, 23 नवंबर (हि.स.)। मतगणना के साथ ही चुनावी महापर्व संपन्न हो

गया। मतदाताओं ने इस बार भी अपने आशीर्वाद से झामुमाे को झोली भर दी। जिले के

तीनों विधान सभा सीट यथा सिसई,गुमला व बिशुनपुर में झामुमो प्रत्याशी क्रमश:जिगा सुसारन होरो, भूषण तिर्की व

चमरा लिंडा ने शानदार जीत हासिल करते हुए अपनी- अपनी सीटे बरकरार रखी।

सिसई विधान

सभा क्षेत्र से निवर्तमान विधायक व झामुमो प्रत्याशी जिगा सुसारन होरो ने

अपनेनिकटतम प्रतिद्वदी भाजपा प्रत्याशी

अरूण उरांव को 38989 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। होरो को कुल 1 लाख 6

हजार 58 मत मिले। वहीं भाजपा के अरूण उरांव ने कुल 67 हजार 69 वोट प्राप्त किया।

वहीं भाकपा के मदुवा कच्छप3 हजार 9 सौ 99

मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहें। वहीं निर्दलीय सुजीत टेटे ने 3 हजार 98 वोट, नि.

संजय बारला ने 1659 मत, नि.जगना उरांव ने 1533, बहुजन समाज पार्टी के बंदे कुमार

तिर्की ने 1 हजार 5 सौ 42 मत,जेंगा मुंडा ने 1553, सुशील तोपनो ने 1427 व लोहरमेन

उरांव ने मात्र 754 मत प्राप्त किये।