झारखंड की जनता ने भाजपा को धूल चटाया : डॉ मनोज
रांची, 23 नवम्बर (हि. स.)। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने इंडिया गठबंधन के भारी जीत पर झारखंड के जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के आम आवाम ने भाजपा को दुबारा झारखंड में धूल चटाने का काम किया है। जनता के प्रति राष्ट्रीय जनता दल आभार व्यक्त करता है। जुमलेबाजों को सबक मिला अब जुमला से काम नहीं चलेगा। आम आवाम के लिए जन हित में काम करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा शनिवार को कहा कि इंडी गठबंधन का यह जीत अप्रत्याशित एवं ऐतिहासिक जीत है। आम आवाम ने महागठबंधन सरकार द्वारा किए कामों पर विश्वास किया है। महागठबंधन नेता हेमंत सोरेन सहित तमाम नेताओं को बहुत बधाई, विशेष बधाई राजद के नव निर्वाचित विधायक संजय कुमार सिंह यादव,संजय प्रसाद यादव,सुरेश पासवान और नरेश प्रसाद सिंह एवं महागठबंधन के सभी नवनिर्वाचित विधायकों को राजद की ओर से बहुत बधाई।
—————