संभल हिंसा पर बोले गन्ना मंत्री, किसी को बख्शा नहीं जाएगा
जालौन, 26 नवंबर (हि.स.)।यूपी सरकार के गन्ना राज्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार मंगलवार को जालौन के ग्राम रवा पहुंचे। यहां पर वह एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जहां पर उन्होंने संभल की घटना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष कुछ भी बोले, लेकिन सरकार अपना काम कर रही है। इस घटना के पीछे जो भी दोषी है, उनकी जांच कराते हुए उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
वहीं सपा सांसद बरक के बयान पर मंत्री गंगवार ने पलटवार करते हुए कहा के जो भी इस साजिश में शामिल है। उसके खिलाफ एफआईआर भी होगी और जेल भेजे जाएंगे। गन्ना विकास राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह सरकार है। सरकार सुकून चाहती है, अमन चाहती है। कोई भी अगर प्रदेश का माहौल बिगड़ने की कोशिश करेगा या कोई भी किसी तरह की साजिश रचेगा तो उसके साथ सख्ती से निपटने का काम करेंगे।
—————