महासमुंद नपा में पूर्व विधायक व भाजपा उम्मीदवार डॉ विमल चोपड़ा चुनाव हारे
महासमुंद, 15 फ़रवरी (हि.स.)। महासमुंद नगर पालिका में भाजपा उम्मीदवार व पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार निखिलकांत साहू ने 35 सौ से अधिक वोटों से हराया। नगर पालिका के वार्डों में भी भाजपा को झटका लगा है। ज्यादातर वार्ड पार्षद कांग्रेस के ही जीते हैं।
महासमुंद नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है। कांग्रेस के युवा उम्मीदवार निखिल कांत साहू ने पूर्व विधायक विमल चोपड़ा को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। इस हार से भाजपा को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि महासमुंद नगरपालिका की सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न मानी जा रही थी। उल्लेखनीय है कि सन 2000 में डॉ: विमल चोपड़ा ने निखिल कान्त साहू के पिता मनोज कान्त साहू को
एक हजार वोटों से शिकस्त देकर पहली बार चुनाव जीता था। 2014 में चोपड़ा ने निर्दलीय विधायक चुने गए थे। उसी कांग्रेस नेता
मनोज कान्त साहू के बेटे निखिल कांत साहू ने करीब 3500 वोटों से चुनाव जीतकर अपने पिता मनोज
की हार का हिसाब पूरा कर लिया है।
—————