मंदिर निर्माण के लिए किया पांच लाख का सहयोग

मंदिर निर्माण के लिए किया पांच लाख का सहयोग

रांची, 11 फ़रवरी (हि.स.)। सिमडेगा में बने श्री श्याम मंदिर में खाटू वाले श्याम बाबा के भक्त अजय मयंक जैन और आनंद गोयल (नेहा ट्रैक्टर) वाले रांची से मंगलवार को सिमडेगा पहुंचे और श्याम मंदिर का अवलोकन किया और बाबा की मोर छड़ी का मोर पंख जो अपने साथ लाए थे उसका पूजन किया।

अजय मयंक जैन परिवार द्वारा अपने हाथों द्वारा पांच लाख रुपए मंदिर निर्माण में सहयोग दिया और मंदिर निर्माण में और सहयोग करने का आश्वासन दिया। मोहन दास महाराज खाटू वाले से फ़ोन पर स्वीकृति भी मिल गई है उनके सानिध्य में ही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम कराया जाएगा। उनका बहुत जल्द आगमन सिमडेगा में होगा।

वहीं रांची से पहुंचे श्याम प्रेमियों का श्री श्याम मित्र मंडल सिमडेगा की ओर से स्वागत किया गया। मंदिर में संरक्षक अमरनाथ वामलिया, अध्यक्ष पवन जैन, सचिव संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, रजनीश अग्रवाल, सरत वामलिया, अमित अग्रवाल, पिंकुल अग्रवाल, मुरारी वामलिया, मुन्ना अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, संतोष देवी उपस्थित रहे।

श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति, रांची के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने रांची के श्याम भक्त द्वारा सिमडेगा में श्री श्याम मंदिर का निर्माण के पुन्य कार्य में दिए गए सहयोग की प्रशंसा की है।

—————