नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में गांव की सरकार चुनने ग्रामीण मतदाताओं में उत्साह

नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में गांव की सरकार चुनने ग्रामीण मतदाताओं में उत्साह

बीजापुर, 17 फ़रवरी (हि.स.)। जिले में त्रि‌स्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में बीजापुर जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए मतदान सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 6.45 से शुरू हो गया सुबह से ही मतदान केन्द्रों में लंबी कतारें लगी हुई है । नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में गांव की सरकार चुनने ग्रामीण मतदाताओं में उत्साह जनक माहौल है। बीजापुर जिले के तोयनार नैमेड़ ,ईटपाल, धनोरा,कोईटपाल,जैतालूर जैसे विभिन्न मतदान केन्द्रों में महिला मतदाताओं का भी उत्साहजनक माहौल देखने को मिल रहा है। जिला प्रशासन के साथ ही जागरुक मतदाताओं ने भी लोगों को स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान करने की अपील की है। वहीं नए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर खुशी जाहिर की। बीजापुर जनपद पंचायत क्षेत्र में 3 जिला पंचायत सदस्य, 11 जनपद सदस्य 25 सरपंच एवं 64 पंच पदों के लिए अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे है।

—————