फतेहाबाद पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
फतेहाबाद, 20 अप्रैल (हि.स.)। नेशनल हाइवे स्थित गांव धांगड़ स्थित इंटरलॉक फैक्ट्री में घुसकर हजारों का सामान चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने रविवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान सुनील उर्फ आलू पुत्र रोहताश निवासी बीघड़ रोड, ढाणी धांगड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक इन्वर्टर और एक ग्राइंडर भी बरामद किया है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर हिसार जेल भेजा गया है। थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि इस बारे पुलिस ने 26 फरवरी को गांव धांगड़ निवासी बलवान सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी धांगड़ में इंटरलाक की फैक्ट्री है। गत दिवस अज्ञात चोर उसकी फैक्ट्री में घुस गया और कमरे का ताला तोडक़र वहां से 1500 की नकदी, इन्वर्टर व ग्राइंडर चोरी कर ले गया है। इस मामले में जांच अधिकारी एचसी कविता देवी ने आरोपी बारे अहम सुराग जुटाते हुए उसे गिरफ्तार कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है।