ट्रेन की चपेट में आने से महिला मौत

ट्रेन की चपेट में आने से महिला मौत

दाैसा, 17 अप्रैल (हि.स.)। जिले के बांदीकुई रेलवे स्टेशन के यार्ड में गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटनाक्रम सुबह करीब 10 बजे का है, जहां एक महिला अजमेर से आगरा फोर्ट जा रही ट्रेन की चपेट में आ गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

जीआरपी थाना अधिकारी रमनलाल ने बताया कि ट्रेन के बांदीकुई स्टेशन से रवाना होते वक्त यार्ड में यह हादसा हो गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच है। मृतका की फोटो के आधार पर पुलिस उसकी पहचान के प्रयास में जुटी है, साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि महिला ट्रेन की चपेट में कैसे आई। घटना का पता चलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार मृतका आभानेरी क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। ऐसे में पहचान की पुष्टि होने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

—————