जोधपुर शहर में बदला मौसम : तूफानी आंधी में उखड़ गए पेड़- विद्युत पोल
जोधपुर, 24 मई (हि.स.)। शहर में शनिवार की शाम को मौसम अचानक से बदल गया। तूूफानी आंधी ने पूरे शहर को अपने आगोश में ले लिया और देखते ही देखते शहर भर में आंधी ने कहर बरपा दिया। जगह जगह पेड़, विद्युत पोल उखड़ कर सडक़ पर आ गिरे। आंधी के बाद हुई बारिश से हल्की राहत मिली और मगर उमस ने बेहाल कर दिया। विद्युत पोलों के गिरने के साथ ही लगभग आधे शहर में लाइटें गुल हो गई। देर शाम साढ़े सात बजे के बाद शहर में बिजली व्यवस्था सुचारू हो सकीं।
तूफानी आंधी में कई स्थानों पर टीन टपर उड़ कर लोगों की छतों और घरों में आ गिरे। कई स्थानों पर आंधी में धमाके सुने गए। हालांकि बारिश ज्यादा नहीं हुई मगर आंधी के चलते से एक बारगी तापमान में पारा भी नीचे आ गया। भीषण गर्मी से लोगों को हल्की राहत महसूस हुई। रविवार को नौतपा लगने से पहले तापमान में गिरावट आ गई। जोकि लोगों के लिए सुकून भरा रहा।