जामजोरा जंगल में छापेमारी, चार अवैध चुलाई अड्डे ध्वस्त
सरायकेला, 9 मई (हि.स.)। सरायकेला खरसावां के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला और उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने ग़म्हारिया थाना के ग्राम जामजोरा के जंगल में छापेमारी अभियान चलाया। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में चार अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया। मौके से लगभग 2500 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया गया और तीन प्लास्टिक जार में रखे लगभग 105 लीटर अवैध चुलाई देशी शराब को जब्त किया गया।
इस मामले में अड्डा संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की के तहत उत्पाद मामला दर्ज किया गया गया है।
उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों की रोकथाम के लिए आगे भी छापेमारी की जाएगी।
वहीं जिला प्रशासन ने आम जनता से अवैध कार्यों की सूचना देकर सहयोग करने की अपील की है।
—————