नेत्र ज्योति पखवाडा के तहत 105 मरीजों का ऑपरेशन

नेत्र ज्योति पखवाडा के तहत 105 मरीजों का ऑपरेशन

खूंटी, 10 मई (हि.स.)। सुधांशु जी महाराज क़े 70वें जन्मदिन क़े उपलक्ष्य मे स्वामी दयानन्द नेत्रालय, खूंटी, देवशंति नेत्रालय सिमडेगा और सदर जिला अस्पताल चाईबासा मे संकल्प नेत्र ज्योति पखवाड़ा की शुरूआत की गई। इस अभियान के तहत शनिवार तक 105 मोतियाबिंद मरीजों की निःशुल्क सर्जरी की गई। डॉ दीपक लकड़ा, राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान रांची, डॉ समुवेल मदुराई, अमन तोपनो, डॉ समीर, शंकर नेत्रालय ने सभी मरीजों का सफल ऑपरेशन किया।

सभी मरीजों को भोजन और नवीन वस्त्र प्रदान किये गए। मरीजों में रोगियों मे जनजाति समुदाय, ईसाई मुस्लिम, सामान्य समुदाय क़े लोगों ने इसका लाभ उठाया। ऑपरेशन करानेवालों में 56 फीसदी महिला, 43 प्रतिशत पुरुष और सात फीसदी बच्चे शामिल हैं। इस संबंध में स्वामी दयानन्द नेत्रालय, खूंटी के निदेशक डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन दो से 15 मई तक लगातार जारी रहेगा। रोगियों का डिटेल फ़ॉलोअप क़े बाद वेबसाइट पर प्रकाशित होगा।

इस कार्य मे राष्ट्रीय अंधता नियत्रण, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना और वीजेएम का सहयोग रहा।

डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि विश्व जागृति मिशन के संस्थापक सुधांशु जी के जन्म दिवस पर शुक्रवार को खूंटी में सुधांशु संकल्प नेत्र ज्योति मोतियाबिंद ऑपरेशन के क्रम में 35 नेत्र रोगियो का लेंस का प्रत्यारोपण मदुरई के प्रख्यात नेत्र सर्जन डॉ समुवेल अमन की ओर से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खूंटी में हर सप्ताह मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे योजना का लाभ उठायें।

—————