महर्षि मेंही परमहंस महाराज की जयंती 11 को

महर्षि मेंही परमहंस महाराज की जयंती 11 को

खूंटी, 10 मई (हि.स.)। महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 141 वीं जयंती 11 मई को मलियादा, शांति पुरी मुरहू और बंदगांव आश्रम में मनाई जायेगी। संरक्षक डॉ डीएन तिवारी, अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मौके पर बंदगांव और मुरहू में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। पूर्वाह्न दस बजे से सभी आश्रमों में स्तुति प्रार्थना के बाद गुरुदेव के जीवन पर प्रकाश डाला जायेगा। सद्गुरु के उपदेश और सत्संग कार्यक्रम होंगे। साथ ही विशेष भंडारा की भी व्यवस्था रहेगी।

—————