सिरसा: गली में बनाई दीवार को प्रशासन ने तोड़ा

सिरसा: गली में बनाई दीवार को प्रशासन ने तोड़ा

सिरसा, 9 मई (हि.स.)। जिला के गांव नहराना में गली बनाई गई अवैध तरीक से दीवार को प्रशासन ने शुक्रवार को पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की सहायता से हटवा दिया है। हालांकि गली से दीवार हटाने पर विरोध भी हुआ लेकिन अधिकारियों ने समझाकर शांत कर दिया।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी जयसिंह ने गली के अंदर दीवार बना दी। उनका कहना था कि यहां पर प्लाट उसके पिता के नाम है। गली में दीवार बनाने की शिकायत मिलने पर चौपटा के बीडीपीओ सार्थक श्रीवास्तव, एसडीओ अनिल कुमार पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। इसके बाद जेसीबी से दीवार को हटाने लगे तो जयसिंह के परिवार ने गली में प्लाट उनके नाम होने की बात कहते हुए विरोध किया। इस पर बीडीपीओ ने कहा कि कानूनी तौर पर ही गली में कब्जा लिया जा सकता है। इसके बाद जेसीबी की सहायता से दीवार को तोड़ दिया गया।

सरपंच राजेश कुमार ने बताया कि गली पुरानी है और पक्की की हुई है। गली का केस न्यायालय में विचाराधीन है। और कोर्ट का फैसला नहीं आता तब तक गली पर कब्जा नहीं किया जा सकता।

—————