बलरामपुर : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत तीन लाेगाें की माैत, शाेक की लहर

बलरामपुर : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत तीन लाेगाें की माैत, शाेक की लहर

बलरामपुर, 21 मई (हि.स.)। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखण्ड में कुदरत का कहर देखने काे मिला है। जिले में आज बुधवार काे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत तीन लाेगाें की माैत हाे गई है और साथ ही कई मवेशियाें की भी माैत हाे गई है। घटना के बाद पूरे इलाके शाेक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखण्ड में आज मझाैली, जाेगियानी और सुलसूली गांव में अचानक माैसम बिगड़ा और बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से ग्राम मझाैली निवासी ग्यारह साल के दयाराम अगरिया और जाेगियानी निवासी 30 वर्षीय श्रीराम पण्डाे और 13 वर्षीय राेहित पण्डाे की माैत हाे गई। श्रीराम और राेहित दाेनाे पिता-पुत्र है। वहीं चार मवेशियाें और 12 बकरियां की भी माैत हाे गई है। साथ ही बिजली की चपेट में आने कई मवेशी घायल हुए हैं।

वहीं ग्राम सुलसुली में आकाशीय बिजली गिरने से एक फेरीवाला घायल हुआ है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में लाया गया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन माैके पर पहुंची है।

—————