डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल धवन ने जानकारी दी कि मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, राजस्थान, मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी कमान और सीकर के नागरिक प्रशासन द्वारा आयोजित की जा रही भर्ती रैली, राजस्थान के प्रेरित युवाओं को देश की सेवा करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है। मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, राजस्थान ने इस बात पर जोर दिया है कि निष्पक्ष, पारदर्शी और पूरी तरह से स्वचालित चयन प्रक्रिया बिना किसी गड़बड़ के पूरी तरह से योग्यता के आधार पर चयन सुनिश्चित करती है। तदनुसार, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दलाल के झांसे में न आए या धोखाधड़ी या अनुचित साधनों का सहारा न लें। यह भी सलाह दी जाती है कि उम्मीदवारों को अपनी योग्यता दस्तावेज सिविल प्रशिक्षण अकादमियों या दलालों को नहीं सौंपे और केवल मांगे जाने पर ही भर्ती कर्मचारियों को दस्तावेज सौंपने चाहिए। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी और सहायता के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है के वे ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) देखे या भर्ती कार्यालय (मुख्यालय), जयपुर से संपर्क करें।