छात्राओं ने विधान सभा सचिवालय पंहुचकर विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की तथा सदन की कार्यवाही को देखा। मुलाकात के दौरान छात्र- छात्राओं ने विधान सभा अध्यक्ष से संसदीय प्रणाली, विधान सभा की कार्यवाही, पीठासीन अधिकारी की सदन में भूमिका तथा सत्र संचालन सम्बन्धी कई प्रश्न पूछे।
विधान सभा अध्यक्ष ने सभी छात्रों को इसकी भरपूर जानकारी दी तथा सदन में आज होने वाली कार्यवाही से भी अवगत करवाया।
इस अवसर पर छात्र- छात्राओं से संवाद के दौरान पठानिया ने कहा कि विधायक का चुनाव जनता अपने मत द्वारा सीधे तौर पर करती है तथा हमारे देश में लोकतान्त्रिक प्रणाली विद्यमान है। पठानिया ने कहा कि हमारा देश तथा प्रदेश नियमानुसार लोकतान्त्रिक प्रणाली से संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार चलता है।