हरिद्वार, 18 अप्रैल । भारतीय शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष एन.पी. सिंह ने बताया कि कक्षा 10 में ऑल इंडिया स्तर पर प्रथम स्थान असम के आचार्यकुलम कुमारिकाता की छात्रा अश्मिता बसनेट (485/500, 97.00 प्रतिशत) ने प्राप्त किया। कक्षा 12 में टिहरी गढ़वाल स्थित पतंजलि गुरुकुलम की छात्रा मल्लिका दास (481/500, 96.20 प्रतिशत) देश भर में अव्वल रहीं। कक्षा 10 में द्वितीय स्थान असम के चिरांग स्थित आचार्यकुलम के छात्र प्रियंम चक्रवर्ती (463/500, 92.60 प्रतिशत) तथा तृतीय स्थान पतंजलि गुरुकुलम छात्र एंजेल (462/500, 92.40 प्रतिशत) ने प्राप्त हुआ।
कक्षा 12 में ऑल इंडिया स्तर पर द्वितीय स्थान हरिद्वार स्थित पतंजलि गुरुकुलम की छात्रा प्रिया (474/500, 94.80 प्रतिशत) तथा तृतीय स्थान पर पतंजलि गुरुकुलम की ही छात्रा अंशिका चौहान (473/500, 94.60 प्रतिशत) रहीं। बोर्ड ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बोर्ड की ओर से बताया गया है कि विद्यार्थी अपना परिणाम डिजिलॉकर पर जाकर कुछ जरूरी जानकारी देकर जान सकते हैं।
योग ऋषि स्वामी रामदेव एवं पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण के सानिध्य में अखिल भारतीय स्तर पर भारतीय शिक्षा बोर्ड का गठन किया गया है। देश के अलग-अलग क्षेत्रों में चल रहे पतंजलि गुरुकुलम के अलावा अन्य कई विद्यालय इस बोर्ड से सम्बद्ध हैं।