अमृतसर, 18 अप्रैल । मशहूर गायक बी प्राक ने शुक्रवार देर रात श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ मत्था टेककर ‘सरबत दा भला’ की अरदास की।
बी प्राक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बी प्राक ने सफेद रंग का कुर्ता-पजामा पहना हुआ है। उनकी इस आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस उनकी सादगी और आध्यात्मिक जुड़ाव का सुंदर उदाहरण बता रहे हैं। वे यहां परिक्रमा क्षेत्र में बैठे रहे और शांत भाव से गुरबाणी का श्रवण करते रहे।
————-