विधायक को सहायक अध्यापकों ने सौंपा ज्ञापन

चतरा, 14 अप्रैल । सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार दास को मंगलवार को बड़ी संख्या में सहायक अध्यापकों ने ज्ञापन सौंपकर अपनी विभिन्न मांगों की ओर ध्यान आकर्षित कराया।

इस दौरान शिक्षकों ने लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। ज्ञापन में सहायक अध्यापकों ने आकलन को बिहार की तर्ज पर समतुल्य जेटेट का दर्जा देने, समान काम के लिए समान वेतन लागू करने, सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 62 वर्ष करने और पूर्व में हुए समझौते को अविलंब लागू करने की मांग उठाई। इसके साथ ही शिक्षकों ने विधायक को आगामी 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष प्रस्तावित आमरण अनशन कार्यक्रम की भी जानकारी दी।

मौके पर विधायक ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को आगामी विधानसभा सत्र में प्रश्नकाल के दौरान उठाया जाएगा।

बैठक में अभय सिंह, उदय कुमार सिंह, राजू मिश्रा, फणीश्वर यादव, विकास त्रिवेदी, अभय कुमार सिंह, रवींद्र यादव, मंटू कुमार, उमेश कुमार सिंह, सतीश कुमार, धनेश्वर कुमार, अजय कुमार दांगी, संतोष वर्मा, ध्रुवनाथ शर्मा सहित कई सहायक अध्यापक उपस्थित थेे।