राजगढ़ः पाॅलीथिन में रखी नकदी चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार

राजगढ़, 25 मई । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना पुलिस टीम ने महिला की पाॅलीथिन से 50 हजार नकदी चोरी करने वाले आरोपित को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी गई शत-प्रतिशत राशि बरामद की।

थानाप्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने सोमवार को बताया कि 9 मई को ग्राम हुलखेड़ी निवासी ज्योति पत्नी प्रेमसिंह सांसी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 मई को दोपहर करीब 1ः30 बजे विनायक होटल, बोडा में उसकी पॉलीथीन में रखे 50 हजार रुपये एक अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 302(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज व साइबर सेल की मदद से आरोपित संदीप(24) पुत्र ओमप्रकाष सांसी निवासी कड़ियासांसी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपित ने चोरी करना स्वीकार किया और चोरी की गई संपूर्ण राशि पुलिस के सुपुर्द कर दी।