रायगढ़, 5 मई । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा प्री.पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा (पीपीटी 26) का आयोजन 7 मई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
उक्त परीक्षा हेतु जिला रायगढ़ में 5 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है, जिसमें 1350 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों में आबंटित एक पुरूष एवं महिला पुलिस कर्मी से जांच का कार्य किया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिस कर्मी से ही कराया जाएगा।
परीक्षा के सफल संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर धनराज मरकाम मोबा.नं.97535-36151 को नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य भुवनेश्वर पटेल मोबा.नं.70000-81311 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
परीक्षार्थियों को निम्नांकित निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थी परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन कर लें, ताकि उन्हें परीक्षा दिवस को कोई असुविधा न हो। परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व पहुंचे ताकि उनका फ्रिस्ंिकग एवं पहचान पत्र का सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व प्रातः 9.30 बजे परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बाह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आए।
काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरुन, बैगनी रंग व गहरे चॉकलेेटी रंग का कपड़े पहनना वर्जित होगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा। उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ेगा तभी परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति होगी। फुटवियर के रुप में केवल चप्पल पहने। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधा घंटा में एवं परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधा घंटा में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित है।