लड़कियों के साथ छेडखानी का आरोपित पुलिस मुठभेड़ मे घायल

उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर स्थित थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत “दो सगी बहनों से छेड़खानी का आरोपित पुलिस एवं एसओजी की मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके पास से एक तमंचा व चोरी की बाइक बरामद हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह ने गुरुवार को बताया कि बीती रात्रि में लगभग सवा दो बजे के आसपास थाना कोतवाली नगर को यह सूचना प्राप्त होती है कि एक अभियुक्त हवाई पट्टी के पास खड़ा है। यदि उसको रोका जाए तो उसके पास से लाभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

सूचना के आधार पर जनपदीय एसओजी टीम और स्थानीय थाना कोतवाली नगर की टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया। यह देख आरोपित ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जबाबी कार्यवाही मे आरोपित घायल हो गया । उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसका नाम मोहम्मद आसिफ, पुत्र इश्तियाक अहमद, उम्र 27 वर्ष, निवासी शास्त्री नगर, थाना कोतवाली नगर का निवासी है। उस पर 9 जून रात को दो सगी बहनों के साथ छेड़खानी की घटना का आरोप है। जिसके संदर्भ में स्थानीय थाना कोतवाली नगर में एक अभियोग भी पंजीकृत किया गया है।

उनके पास एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।