हिसार : फ्लाइंग ऑफिसर ऋतुल दुहन के सम्मान में उमडे़ ग्रामीण

ऑफिसर ऋतुल दुहन के अपने गांव कंवारी में पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।

गांव कंवारी में पहुंचने पर सबसे पहले शहीद स्मारक पर पुष्पार्पित किये तथा उसके बाद

बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष व युवाओं ने जोशपूर्ण नारेबाजी करते हुए समस्त ग्राम

वासियों ने जोरदार स्वागत किया तथा ढोल नगाड़ों पर झूमते हुए लम्बे जुलूस के साथ मुख्य

आयोजन स्थल पर लेकर गए।

फ्लाइंग ऑफिसर ऋतुल दुहन ने साेमवार काे ग्रामीणों का धन्यवाद

करते हुए कहा कि अपने बच्चों को मेहनत करना सिखाएं तथा मेहनत करने वाले को सफलता अवश्य

मिलती है। सेना में अनेक अवसर होते हैं, जिनके द्वारा देश सेवा की जा सकती है।

युवा मंडल कंवारी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह

में एशिया की टॉप रिसर्चर डॉक्टर दीक्षा आर्या ने बताया कि ऋतुल दुहन ने देश की प्रथम

महिला कैडेट के रूप में एनडीए की परीक्षा पास कर सेना में ज्वाइन किया तथा चार साल

की ट्रेनिंग के बाद कमीशन प्राप्त कर फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन प्राप्त किया।

यह हम सबके लिए गौरव की बात है।

हरियाणा राज्य गौशाला संघ के प्रदेशाध्यक्ष शमशेर

आर्य, दुहन खाप की ओर से सत्यवान दुहन व पवन दुहन चानौत, दिलबाग सिंह सांगवान हिसार,

पूर्व कर्मचारी नेता मा. शेरसिंह, कर्नल आरपी मल्हान, अजमेर सिंह, चंद्रपाल, आजाद खांडा

खेडी, रोहतास कुमार, रविंद्र मक्कड़ हांसी आदि ने संबोधित करते हुए फ्लाइंग ऑफिसर रीतुल

दुहन की कामयाबी व सम्मान तथा गांव के गौरव और क्षेत्र की पहचान आदि के बारे में विस्तार

से बताया और अपनी शुभकामनाएं दी।

युवा मंडल के प्रधान कुलदीप सिंह, विक्की जाखड़,

हरविंदर सिंह आदि ने मंच संचालन करते हुए सभी लोगों का स्वागत किया व कार्यक्रम के

सफल आयोजन में सहयोग करने पर धन्यवाद किया। ऋतुल दुहन के दादाजी चतर सिंह दुहन ने सभी

लोगों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।