लाइसेंसी पिस्तौल दिखाकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में मौलवी समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

मुरादाबाद, 12 जुलाई । महानगर के थाना मझोला क्षेत्र में लाइसेंसी पिस्तौल दिखाकर एक युवती का धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में मौलवी समेत पांच आरोपितों के विरुद्ध रविवार को थाना पुलिस टीम ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।

पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि थाना मझोला क्षेत्र निवासी एक युवती ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि थाना क्षेत्र के पीर का बाजार निवासी सुल्तान सलाहुद्दीन, उसकी पत्नी मेहनाज बेगम, मौलवी सैयद अशकार के साथ उसके घर आते थे। 6 फरवरी को सुल्तान सलाहुद्दीन, मेहनाज बेगम, मौलवी सैयद अशकार के साथ रिजवान और साकिर नाम दो युवक भी आए थे। इस दौरान सुल्तान सलाहुद्दीन ने लाइसेंसी पिस्तौल दिखाकर उसका धर्म परिवर्तन कर दिया और उसके साथ निकाह करने की बात कही। जब उसने इसका विराेध किया।पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विवेचना में जो भी आरोपित पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।