न कि उसे किसी एक पेशे तक सीमित रखने के लिए।
बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस और भाजपा दोनों पर निशाना साधते हुए आरोप
लगाया कि दोनों दलों ने वर्षों तक बहुजन समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल
किया। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन समाज के मूलभूत मुद्दों पर
ठोस पहल नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि अब बहुजन समाज पूरी तरह जागरूक है और अपने सम्मान
तथा अधिकारों की लड़ाई राजनीतिक रूप से संगठित होकर लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बहुजन
समाज के युवाओं ने आज देश-प्रदेश में अनेक उच्च पदों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया
है। ऐसे में समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी बयान को स्वीकार नहीं किया
जाएगा।
इस अवसर पर बसपा के प्रदेश महासचिव महेंद्र सिंह धानिया ने बताया कि दो अगस्त
को हिसार की जाट धर्मशाला में पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक होगी। बैठक में
राज्यसभा सांसद एवं बसपा के केंद्रीय प्रभारी रामजी गौतम मुख्य रूप से कार्यकर्ताओं
को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में संगठन विस्तार, आगामी राजनीतिक रणनीति,
बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा बहुजन समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
होगी।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राम सिंह प्रजापति, नानक देव प्रजापति, जिलाध्यक्ष
रविंद्र चौहान, पवन बलराज सातरोड़, मुकेश सभरवाल, अनिल चोपड़ा, काला खरकड़ी, जितेंद्र
मोटा, संजय महच, मनीष तोदवाल, जितेंद्र बोला, सौरव जनागल, मुकेश किरतान सहित अन्य पदाधिकारी
एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।