जयपुर, 15 जुलाई । नगर निगम जयपुर ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह उपायुक्तों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस संबंध में बुधवार को कार्यालय आदेश जारी कर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
जारी आदेश के अनुसार कमलेश कुमार मीणा को सिविल लाइंस जोन का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। भगवान सिंह को कार्मिक, समन्वय एवं इवेंट शाखा का दायित्व सौंपा गया है। मोनिका सोनी को स्वास्थ्य-द्वितीय शाखा का प्रभार दिया गया है। इसी प्रकार संतलाल मक्कड़ को हवामहल-आमेर जोन, मुकेश कुमार को मानसरोवर जोन तथा करणी सिंह को पशु प्रबंधन शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।