मंडी, 10 जुलाई । आंगनबाड़ी वर्करज़ एवं हैल्परज़ यूनियन संबंधित सीटू ने शुक्रवार का काला दिवस मनाया। इसके साथ ही देश की महिला विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी को डीपीओ मंडी के माध्यम से मांग पत्र भेजा। जिसमें महिला विकास मंत्री लंबित पड़ी मांगों को पूरा करने की मांग की है। जिसमें वर्ष 2018 से लंबित मानदेय वृद्धि, आईसीडीएस की स्वर्ण जयंती मंत्रालय द्वारा मनाने, वर्ष 2022 के सर्वोच्च न्यायालय के नियमों के अनुसार ग्रेच्युटी लागू करने के आदेश तत्काल जारी करने, फेस रिकगिशन सिस्टम की अनिवार्यता समाप्त करने तथा ऑनलाइन कार्यों के नाम पर हो रहे उत्पीड़न को रोका जाए।
इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में पूर्व प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने, बजट 2025- 26 की घोषणा के अनुसार पोषण आहार की गुणवत्ता सुधारने हेतु अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाने, पूरे देश में समान सेवा शर्तें लागू करने , जिसमें अवकाश, पदोन्नति आदि शामिल है। आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन जिला सचिव सुदर्शन ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से आईसीडीएस के अतिरिक्त कोई अन्य कार्य नहीं करवाया जाए। लेकिन आज तक इनमें से एक भी आश्वासन को पूरा नहीं किया गया है। इसके विपरीत बजट 2026 -27 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं का अन्य स्कीम वर्करों की पूरी तरह से अनदेखी की गई है।